फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नामी तांत्रिक बनने के लिए पिता ने अपनी ही बेटी पर आजमाया नुस्खा, शर्मसार कर दिया रिश्ता

Sun, 30 Jul 2017 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 30 Jul 2017 08:23 PM IST
सार

 
सोनाक्षी हत्याकांड:
हत्यरोपी पिता एक दिन की रिमांड पर 
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद।

विज्ञापन
father drowned his daughter in river to become tantrik in faridabad

मासूम सोनाक्षी को गुरुग्राम नहर में फेक कर मौत के घाट उतारने वाले पिता धीरज को डीएलएफ क्राइम ब्रांच टीम ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। मामले की तफ्तीश करने के लिए  अदालत से उसे एक दिन की रिमांड पर लिया गया।

तंत्र-मंत्र के मोह में ली बेटी की जान 

father drowned his daughter in river to become tantrik in faridabad

मालूम हो कि 11 जुलाई की शाम एनएच-2 जे ब्लॉक  निवासी धीरज की 3 साल की बेटी सोनाक्षी घर के सामने से खेलते हुए गायब हो गई थी। 12 जुलाई को उसका शव घर से करीब दस किलोमीटर दूर फतेहपुर तगा में गुरुग्राम नहर में उतराता हुआ मिला था।

father drowned his daughter in river to become tantrik in faridabad

तफ्तीश में जुटी पुलिस को पिता धीरज पर ही शक हुआ था। बुधवार को गिरफ्तार किए गए धीरज ने बेटी को नहर के बहते पानी में फेक कर उसकी जान लेना स्वीकार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
father drowned his daughter in river to become tantrik in faridabad

​बृहस्पतिवार को रिमांड मिलने के बाद पुलिस धीरज को फतेहपुर तगा स्थित गुरुग्राम नहर ले गई। धीरज ने पुलिस को वह जगह बताई जहां से उसने बेटी को नहर में फेका था। जहां बच्ची फेकी गई थी और जहां उसका शव बरामद हुआ था पुलिस ने उसका नक्शा तैयार किया। 

विज्ञापन
father drowned his daughter in river to become tantrik in faridabad

पुलिस रिमांड में धीरज ने खुलासा किया कि वह खुद ही तांत्रिक बनना चाहता है। तांत्रिक बनने के लिए उसने बाजार से किताबें भी खरीदीं और उनका अध्ययन कर रहा था। उसे पढ़कर वह करीब तीन-चार महीने से जादू टोना कर रहा था। पुलिस ने आरोप को अदालत में पेश किया था, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed