फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10वीं की छात्रा ने स्कूल के बाथरूम में दिया बच्ची को जन्म, ऑटोवाला पैसे देकर बनाता था संबंध

Sun, 30 Jul 2017 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 30 Jul 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
class 10th student gave birth to premature baby in school bathroom, auto driver arrest

राजधानी में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है। मुखर्जी नगर इलाके के एक सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि एक अधेड़ ऑटो चालक बच्ची को रुपये का प्रलोभन देकर उसके साथ रेप कर रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि छात्रा के परिजन को बेटी के गर्भवती होने का एहसास नहीं हुआ।

20 जुलाई का है मामला

class 10th student gave birth to premature baby in school bathroom, auto driver arrest

उन्हें लगता था कि किसी बीमारी या गैस की वजह से बच्ची का पेट फूल रहा है। छात्रा के साथ रेप होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग मां और उसकी बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है और दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार घटना 20 जुलाई की है। अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि दसवीं कक्षा की छात्रा ने बच्ची का जन्म दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

पीड़िता के परिजनों को बेटी के गर्भवती होने का एहसास नहीं हुआ

class 10th student gave birth to premature baby in school bathroom, auto driver arrest

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छात्रा मुखर्जी नगर इलाके में रहती है और सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। गत 20 जुलाई को उसकी स्कूल में कंपार्टमेंट की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान उसके पेट में दर्द हुआ। बाथरूम में उसने बच्ची को जन्म दिया। स्कूल प्रशासन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
class 10th student gave birth to premature baby in school bathroom, auto driver arrest
- फोटो : demo pics

पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि एक अधेड़ ऑटो चालक उसे कभी पांच सौ तो कभी आठ सौ रुपये देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इस तरह वह चार से पांच बार उसके साथ शारीरिक संबंध बना चुका है। कुछ दिन पहले पेट फूलने और दर्द होने की शिकायत करने पर आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी। जिसकी वजह से छात्रा को 26 सप्ताह की बच्ची पैदा हो गयी। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
class 10th student gave birth to premature baby in school bathroom, auto driver arrest

शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस की टीम ने आरोपी के कई ठिकानों पर दबिश देकर शुक्रवार को उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 51 वर्षीय अब्दुल गफ्फार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़िता के आस पड़ोस में रहता था। छात्रा की नादानी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे रुपये का प्रलोभन दिया और उसके साथ रेप किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed