फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father brutally beaten her daughter to death after consuming alcohol in delhi seelampur

पिता को सोने को कहा तो 5 साल की बेटी को बेरहमी से पीटा, मुंह कान और नाक से निकला खून हुई मौत

Mon, 02 Jul 2018 02:38 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Jul 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
father brutally beaten her daughter to death after consuming alcohol in delhi seelampur
demo pic

सीलमपुर में एक पिता ने शराब के नशे में पांच साल की बेटी की पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना के समय आरोपी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था। ऐसा करने से रोकने पर आरोपी गुस्से में आ गया और बेटी की पिटाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


पिटाई से बच्ची की मुंह, कान और नाक से खून निकलने लगा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी पिता ने मौके से भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची की पहचान शिनाख्त सलोनी (5) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार, सलोनी परिजनों के साथ धर्मपूरा लाल बत्ती स्थित झुग्गी में रहती थी। परिवार में पिता अनिल राजा, मां गीता, बहन सिया और भाई करण है। सिया बुआ के साथ हरियाणा में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्से में आकर आरोपी बेटी को पीटने लगा

father brutally beaten her daughter to death after consuming alcohol in delhi seelampur
फाइल फोटो

अनिल सदर बाजार में मजदूरी करता है। शनिवार रात करीब 9 बजे वह नशे में घर पहुंचा। उसने पत्नी के साथ मारपीट और गाली गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर सलोनी जग गई। वह पिता को सोने के लिए कहने लगी।

गुस्से में आकर आरोपी बेटी को पीटने लगा। बच्ची को खून निकलता देख वह घबरा गया। वह उसे तुरंत लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी डर के भागने लगा। सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed