{"_id":"57bc792c4f1c1bc21fd4ffd4","slug":"father-arrested-who-raped-his-six-years-old-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल की बेटी से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह साल की बेटी से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 Aug 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय विहार इलाके में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप बच्ची के पिता पर है। बच्ची व उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर 40 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशे का आदी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार छह साल की बच्ची परिजनों के साथ रहती है। बच्ची का पिता ई रिक्शा चलाता है। वह नशे का आदी है। रविवार रात आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
बच्ची ने इसका विरोध किया और सारी बात अपनी मां को बताई। बच्ची ने बताया कि उसका पिता उसे जान से मारने की धमकी देकर कई दिनों से दुष्कर्म कर रहा है।
बच्ची की मां ने इसकी शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन