{"_id":"5852d9a04f1c1b674164a1b4","slug":"fast-pace-car-went-out-of-control-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब तेज रफ्तार से चली बेकाबू कार, पसरा खून","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जब तेज रफ्तार से चली बेकाबू कार, पसरा खून
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केशवपुरम इलाके में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार मेट्रो स्टेशन के फुटपाथ से टकराने के बाद दो बार पलट गई। हादसे में कार चालक समेत तीन युवक जख्मी हो गए। तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायलों की पहचान रोहिणी सेक्टर 24 निवासी पुनीत अरोड़ा (25), अंजुम(24) और दीपक(22) के रूप में हुई। अंजुम और दीपक को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि घटना के समय कार को पुनीत चला रहा था। उसने सीट बेल्ट नहीं बांध रखा था। चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि कार के आगे एक बाइक सवार चल रहा था।
विज्ञापन
चालक ने बाइक सवार को बचाने के क्रम में अपना नियंत्रण खो दिया और कार फुटपाथ से टकराने के बाद सड़क पर दो बार पलटी खाई। पुनीत के सिर में गंभीर चोट है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस के मुताबिक पुनीत एक कार शो रूम में काम करता है और बुधवार एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन