{"_id":"a514c4b741f3dd33242dbd3ad7161021","slug":"farmer-sleeping-in-farms-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में सो रहे किसान की चाकू गोदकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेतों में सो रहे किसान की चाकू गोदकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 30 Jun 2014 04:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधरावली गांव में खेत में सो रहे किसान की अज्ञात बदमाशों ने शनिवार की रात को चाकू से गोद कर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को उसके शरीर पर 12 चाकू के निशान मिले हैं। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
सिधरावली गांव के रहने वाले मोहन सिंह ने बिलासपुर थाना पुलिस को बताया कि उनका बेटा श्री भगवान (41) शनिवार की शाम पांच बजे खेत की डयूबेल पर गया था।
जिसके बाद रात आठ बजे उनको पोता चाय लेकर गया था। इस दौरान उनके बेटे ने रात में लाइट आने के बाद मोटर चालू कर घर आने की बात कही थी।
रविवार की सुबह खेत में उसकी खून से लथपथ लाश मिली है। शरीर पर चाकू के 12 निशान पाए गए। मोहन सिंह ने हत्या के पीछे अपने भतीजे सतबीर पर संदेह जताया है।
एसीपी पटौदी नारायण चंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सतबीर से पूछताछ का प्रयास किया जा रहा है मगर अब तक वह फरार है। रविवार की सुबह उसे गांव में ही देखा गया था। पुलिस को दोनों के मोबाइल डिटेल व लोकेशन आने का इंतजार है।