फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad police arrests fifth kidnapper on sahagal kidnap case

क्राइम शो देखकर बन गया मास्टरमांइड क्रिमिनल

Tue, 13 May 2014 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 13 May 2014 06:43 PM IST
विज्ञापन
faridabad police arrests fifth kidnapper on sahagal kidnap case

मेदांता अस्पताल के मालिक डॉ. नरेश त्रेहान के निजी सचिव कृष्णलाल सहगल के पौत्र युवराज सहगल अपरहण कांड में पुलिस ने पांचवें आरोपी को भी पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। आरोपी का नाम भूपेंद्र है। जो मूलरूप से सोहना के पास शिलानी गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके दो दिन के लिए रिमांड पर ले लिया है। सीआईए बड़खल के अनुसार पकड़ा गया आरोपी भूपेन्द्र उर्फ भूप्पी यहां पर बल्लभगढ़ आर्य नगर में रहता था। वह इस मामले में मास्टरमांइड सुशील का पड़ोसी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भूपेन्द्र ने बीएससी तक पढ़ाई की है। उसे गौंच्छी के पास से सोमवार रात को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक सिम व घटना में प्रयोग की गई मारुति कार बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस ने मामले से जुडे़ चार अन्य आरोपियों को मुस्तैदी दिखाते हुए शनिवार को पलवल से गिरफ्तार कर लिया था। जिसमें बल्लभगढ़ के आर्य नगर निवासी सुशील, जवाहर कॉलोनी निवासी आदित्य, पर्वतीया कॉलोनी निवासी संजय और एसजीएम नगर के पटेल नगर के रहने वाले राजन शामिल हैं।


पकडे़ गए सभी आरोपियों की उम्र 20-25 वर्ष के बीच है। एसीपी रामचंद्र राठी के अनुसार मामले में आरोपियों से पूछताछ में अभी तक यही सामने आया है कि उन्होंने हीरोहोंडा मोटरसाइकिल की एजेंसी सहगल ऑटोमोबाइल के मालिक पंकज सहगल के बेटे युवराज को अपनी आपसी रंजिश निकालने के लिए उठाया था। उसकी दोस्ती में चारों आरोपियों ने सुशील का साथ दिया था। उन्होंने बताया कि भूपेन्द्र से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपहरण का तानाबाना सावधान इंडिया एवं क्राइम पेट्रोल जैसे कार्यक्रमों को देखकर बुना था। लेकिन वे अपने ही जाल में फंसते चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed