फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Allegation of illegal construction on government land; demand for action.

Etah News: सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, कार्रवाई की मांग

Sun, 23 Aug 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 23 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Allegation of illegal construction on government land; demand for action.
एटा। सरकारी भूमि और सड़क की जमीन पर अवैध कब्जे व निर्माण को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता रविंद्र सिंह निवासी ग्राम अहरमई ने शिकायत पत्र देते हुए गाटा संख्या 976 व 1015 पर अवैध प्लॉट निर्माण किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव के ही दो लोगों की ओर से सरकारी जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है। इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी, तहसीलदार, उपजिलाधिकारी, परगना अधिकारी और समाधान दिवस में कई बार की जा चुकी है। इसके बावजूद सड़क किनारे की जमीन को खाली नहीं कराया गया। गाटा संख्या 898 को सरकारी पोखर की भूमि बताते हुए आरोप लगाया गया है कि इस पर एक व्यक्ति ने तीन मंजिला मकान बना रखा है। इस भूमि पर अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा गाटा संख्या 983 और 980 को अपनी निजी संपत्ति बताते हुए उन्होंने कहा कि इनसे लगी सड़क पर अवैध दुकानें बनाकर रास्ता बाधित कर दिया गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी अरविंद सिंह से गाटा संख्या 976 और 1015 की जमीन को कब्जामुक्त कराने तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed