फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad: girl was duped of 16 lakhs on facebook

सावधान: फेसबुक पर चैटिंग करने का रखते हैं शौक तो हो जाएं सतर्क, वरना कहीं आपके साथ भी..

Sun, 01 Apr 2018 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 01 Apr 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
faridabad: girl was duped of 16 lakhs on facebook
facebook

अगर आपको फेसबुक पर लोगों से चैटिंग करना बेहद पसंद है तो थोड़ी सी जरूर बरत लें सावधानी..

विज्ञापन


स्कॉटलैंड (यूके) से आए पार्सल में ब्रिटिश पाउंड, सोना, मोबाइल फोन को छुड़वाने का झांसा देकर ठगों ने एक महिला से 16.31 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीपी क्राइम को दी।

साइबर सेल ने जांच के बाद थाना सारन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जवाहर कॉलोनी निवासी प्रेरणा कपाही ने बताया कि इस साल जनवरी में उनके फेसबुक मैसेंजर पर एक मोबाइल नंबर आया और उनकी उस पर बातचीत होने लगी।

विज्ञापन

सौमुयल ने पार्सल भेजने की बात कही

फोन करने वाले ने अपना नाम सेमयुल बताया था। कुछ दिन बाद सेमयुल ने उन्हें बताया कि उसने उनके लिए एक पार्सल भेजा है, जिसमें ब्रिटिश पाउंड के अलावा मोबाइल फोन व सोने के जेवर हैं।

प्रेरणा के अनुसार, 29 जनवरी 2018 को उनके फोन पर जाह्नवी नाम की महिला का फोन आया। उसने उनसे कहा कि पार्सल छुड़वाने के लिए आपको करीब 15 लाख रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।

जाह्नवी ने उन्हें अकाउंट नंबर बताया, जिसमें पैसे जमा करवाने के लिए कहा गया। महिला से उन्होंने अलग-अलग बार में करीब 16.31 लाख रुपये जमा करवा लिए। फिर जब प्रेरणा ने पार्सल के लिए उनका फोन करना शुरू किया तो फोन बंद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed