{"_id":"57241a06df785e5832d617992195ecdc","slug":"family-advocate-15-million-in-home-burglary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवोकेट फैमिली के घर से 15 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडवोकेट फैमिली के घर से 15 लाख की चोरी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 08 Dec 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
कविनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक अधिवक्ता के मकान का पिछला गेट तोड़कर करीब 15 लाख के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय पूरा परिवार वसुंधरा में अपने एक रिश्तेदार की शादी की सालगिरह में शामिल होने गया था।
विज्ञापन
शाम साढे़ पांच बजे परिजन लौटे तो वारदात का पता चला। पुलिस ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। केएच-175 में जीसी मिश्रा अपनी पत्नी, दो बेटी और बेटे के साथ रहते हैं। जीसी मिश्रा अधिवक्ता हैं और दिल्ली में प्रैक्टिस करते हैं।
विज्ञापन
उनका बेटा समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में पदाधिकारी हैं। जीसी मिश्रा ने बताया कि दोपहर करीब 12.30 बजे उनका परिवार वसुंधरा में अपनी एक रिश्तेदारी में गया था। शाम को लौटे तो देखा कि सर्विस लेन की ओर वाला दरवाजा टूटा पड़ा है।
विज्ञापन
अंदर कमरे में रखी अलमारी भी टूटी थी और उसमें रखी सोने की गिन्नी, सोने-चांदी और डायमंड के जेवरात के अलावा लाखों की नगदी गायब थी। घटना की सूचना तत्काल ही 100 नंबर पर दी गई। परिजनों का कहना है कि सूचना दिए जाने के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
नौकरानी और पड़ोस में काम कर रहे मजदूरों पर शक
इंस्पेक्टर अवनीश गौतम के अनुसार मिश्रा फैमिली ने दो दिन पूर्व ही एक नौकरानी को काम पर रखा था। रविवार को वह काम पर नहीं आई थी। इसके अलावा पड़ोस के मकान में भी पीछे की ओर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। पुलिस यहां काम करने वाले मजदूरों पर भी शक जता रही है।