फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fake salesmen looted eighty five thousand rupees from a man in car

कार सवार बदमाशों ने सेल्समैन से 85 हजार लूटे

Wed, 18 Oct 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी Updated Wed, 18 Oct 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
fake salesmen looted eighty five thousand rupees from a man in car
demo pic

गांव शाहपुर के नजदीक कार सवार चार बदमाशों ने शराब ठेकेदार के सेल्समैन से तमंचा के बल पर 85 हजार रुपये लूट लिये। पीड़ित ने वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन


गांव बढ़पुरा निवासी नरेंद्र सिंह भाटी जारचा के पास देशी शराब के ठेके पर नौकरी करता है। वह शराब बिक्री के दो दिन का कलेक्शन कर नकदी दादरी नगर में स्थित ऑफिस पर जमा कराता है। मंगलवार सवेरे 85 हजार रुपये लेकर बाइक से दादरी के लिए आ रहा था। गांव शाहपुर के पास कार में सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक को रुकवा लिया।
विज्ञापन


साथ ही तमंचा निकालकर कनपटी पर लगाकर 85 हजार लूट लिए। पीड़ित के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वारदात के बाद उसने सूचना पुलिस व शराब ऑफिस पर तैनात अधिकारियों की दी। पुलिस ने पीड़ित से कोतवाली में गहन पूछताछ की और दोबारा घटनास्थल पर भी लेकर गई, लेकिन बदमाशों को सुराग नहीं लगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी निशांक शर्मा का कहना है कि घटना की रिपोर्ट जारचा कोतवाली में कराई जा रही है। पुलिस की दो टीमें बदमाशों की तलाश में लगी है । जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।       

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed