फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fake sail officer looted three crore rupees

सेल का अधिकारी बनकर तीन करोड़ की धोखाधड़ी

Wed, 18 Oct 2017 10:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 18 Oct 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
fake sail officer looted three crore rupees
बाबा गिरफ्तार - फोटो : File Photo

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) का अधिकारी बनकर एक कंपनी से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से 2.52 करोड़ रुपये नकद, लैपटॉप, मोबाइल, डाटा कार्ड व बोलेरो गाड़ी बरामद की है। इससे पहले आरोपी पहले भी दो वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वारदात को अंजाम देने के लिए अपनी पहचान बदल लेता था।

विज्ञापन


बता दें कि 10 अक्तूबर को केटीएम वेंचर्स कंपनी ने एक शिकायत भोलानाथ बिश्वास के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस को दी थी। इसमें उक्त व्यक्ति को जो अपने आप को सेल इंडिया का अधिकारी बता रहा था, जिसके साथ उनकी कंपनी ने 2700 मीट्रिक टन स्टील की डील की हुई थी, इसकी डिलीवरी नेपाल में देनी थी। लेकिन आरोपी भोलानाथ  ने करीब 3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुग्राम की सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस की साइबर क्राइम सेल की टीम ने तकनीकी सहायता से आरोपी को पश्चिम बंगाल से काबू करने में सफलता हासिल की। आरोपी की असली पहचान दुर्गापुर पश्चिम बंगाल निवासी श्याम मैत्रा के रूप में हुई। उसने नाम बदलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 11 अक्तूबर को अदालत में पेश किया जहां से उसे पुलिस ने 5 दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उससे 2.52 करोड़ रुपये नकद, सेल इंडिया के फर्जी लेटर हेड, लैपटॉप, मोबाइल, डाटा कार्ड व एक बोलेरो गाड़ी बरामद हुई है। आरोपी ने यह गाड़ी धोखाधड़ी के 4 लाख रुपयों से खरीदी थी। रिमांड के दौरान उसने बताया कि उसने अपनी पहचान बदलकर ठगी की 2 अन्य वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने कंप्यूटर एप्लीकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की हुई है। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed