{"_id":"8a6a9fc37f967991bf61c1d132eaa55c","slug":"fake-rape-case-on-air-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से मना किया तो कर दिया दुष्कर्म का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से मना किया तो कर दिया दुष्कर्म का केस
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 15 Jan 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली की एक अदालत ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप से ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) के पूर्व अधिकारी को बरी कर दिया है।
विज्ञापन
अदालत ने अपने फैसले में कहा कि शादी जीवनभर की जिम्मेदारी होती है और इसके लिए दोनों पक्षों को जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बैठाना जरूरी होता है। आरोपी महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके गैर जिम्मेदार रवैये को देखने के बाद आरोपी के पास शादी से इनकार करने की अपनी वजह थी।
पुलिस के मुताबिक पेशे से पत्रकार महिला और ऑल इंडिया रेडियो के पूर्व कर्मचारी की मुलाकात फरवरी 2009 में हुई थी। फिर दोनों में प्यार हो गया।
महिला ने बताया था कि वे दोनों एक दूसरे के घर रुकते थे और शारीरिक संबंध बन गए। आरोपी शादी का वादा कर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन हमेशा पारिवारिक परेशानियों का हवाला देकर शादी को टालता रहा।
विज्ञापन
अपने फैसले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने कहा कि आरोपी ने कभी भी पीड़िता को धोखा नहीं दिया। उसकी मंशा शादी करने की थी। आरोपी शख्स अपने परिवार के प्रति जिम्मेदार था, हालांकि महिला ने इसे शादी न करने का बेतुका कारण बताया।
विज्ञापन
अदालत ने कहा कि अगर आरोपी की बात पर भरोसा किया जाए तो उसने महिला के व्यवहार को देखने के बाद उससे शादी करने का इरादा बदला था।
महिला ने आरोपी के कैंसर पीड़ित पिता से दुर्व्यवहार किया था, उसके कार्यालय में हंगामा किया और उसकी कार का शीशा भी तोड़ दिया था। इतना ही नहीं वह आत्महत्या करने और उसे गिरफ्तार करवाने की धमकी देने लगी थी। अदालत ने कहा कि यह दो व्यस्कों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला है। इसका अंत सुखद नहीं रहा, महज इसलिए इसे दुष्कर्म का मामला नहीं बनाया जा सकता।