फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fake promises for marriage and then women got raped

शादी का झांसा दे कर 2 साल तक किया रेप व ऐठे 45 लाख रुपये

Mon, 14 Aug 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 14 Aug 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
fake promises for marriage and then women got raped
child rape

सेक्टर-29 थाना पुलिस को एक युवती ने शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने इस दो वर्ष के दौरान उससे करीब 45 लाख रुपये भी अपने खाते में जमा करवाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवती ने शिकायत में कहा है कि वह व यतेंद्र वर्ष 2002 से 2005 तक एक साथ गाजियाबाद में पढ़े हैं। वर्ष 2005 के बाद वे अलग हो गए थे।

एक बार फिर उनकी मुलाकात वर्ष 2013 में हुई। वह यहां गुरुग्राम में ही जॉब करती है। युवती ने आरोप लगाया कि 2013 में मिलने के बाद से दोनों एक दूसरे के साथ एक बार फिर पहले की तरह घुल मिल गए।

विज्ञापन

बिजनेस के नाम पर लूटे रुपये

fake promises for marriage and then women got raped
Demo pic

​आरोप है कि वर्ष 2015 में आरोपी यतेंद्र ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इस दोरान उसने युवती से बिजनेस के नाम पर लोन की बात की। युवती के मुताबिक उसे फैक्ट्री लगाने के लिए लोन की जरूरत थी।

इस बात की जानकारी आरोपी को हुई तो उसने लोन दिलाने में मदद के नाम पर उसके और करीब आ गया। आरोप है कि उसने इन दो वर्षों के दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया व अपने खाते में करीब 45 लाख रुपये स्थानांतरित करवा लिए। युवती के मुताबिक बीते जून माह में आरोपी को लगा कि वह वह उसे पैसे नहीं दे पाएगी तो अचानक ही एक दिन उसने शादी से मना कर दिया और अब वह फोन भी नहीं उठाता है।

इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-29 डीएलएफ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कौशिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed