फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नकली पुलिस अधिकारियों के खौफनाक कारनामें, जिसके कारण हो गयी एएसआई की मौत

Tue, 26 Sep 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होडल
ब्यूरो/अमर उजाला, होडल Updated Tue, 26 Sep 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
 Fake police beat ASI death
murder

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो बदमाशों ने सोमवार को भागने के चक्कर में चौकी में तैनात एक सहायक उपनिरीक्षक की मार-पीटकर हत्या कर दी। बाद में भाग रहे उन दोनों बदमाशों को पास ही स्थित एक सरकारी स्कूल के बच्चों ने पकड़ लिया और वापस पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उक्त बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।

 Fake police beat ASI death
demo pic

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए तथा मृतक एएसआई के शव का पलवल के जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। रविवार की देर रात को पुलिस की अपराध जांच शाखा को मुखबिर की सूचना मिली कि उझीना ड्रेन के पास दो बदमाश पुलिस अधिकारी बनकर वाहन चालकों को लूटने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस टीम में सहायक उपनिरीक्षक राजवीर सिंह भी था।

 Fake police beat ASI death
murder

पुलिस टीम ने मौके से लूट की योजना बना रहे  बागपुर थाना चांदहट निवासी रविंद्र उर्फ़ बब्बल पुत्र बुधन व मोरा थाना वृंदावन यूपी निवासी लखन पुत्र बदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से उस समय मौके पर दो मोटरसाइकिल, एक देशी कट्टा व  एक जिन्दा कारतूस और एक लोहे की राड भी बरामद की थी। दोनों बदमाशों को पुलिस सीआइए चौकी में ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
 Fake police beat ASI death
बंदूक

सोमवार को चौकी में तैनात सारा स्टाफ मथुरा किसी आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देने चली गई। चौकी में केवल एएसआइ राजवीर ही रह गया। वह गिरफ्तार इन दोनों बदमाशों के अदालत में पेश करने के लिए कागजात तैयार कर रहा था तथा बदमाश चौकी में पड़ी चारपाई के साथ रस्सी से बांधे हुए थे। राजवीर को चौकी में अकेला देख तथा  दोनों बदमाशों ने अपने आप को रस्सी से मुक्त कर लिया तथा भागने का प्रयास करने लगे।

विज्ञापन
 Fake police beat ASI death
kidnapping at gunpoint

यह देख एएसआई राजवीर ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन विकलांग होने के कारण वह उन पर काबू नहीं पा सका। इस दौरान दोनों बदमाशों ने राजवीर पर हमला बोल दिया तथा उसके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। अपने आप को असुरक्षित महसूस पाते हुए राजवीर ने शोर मचाना शुरू कर दिया। यह देख पास के ही सरकारी स्कूल के बच्चे दौड़कर वहां आ गए तथा बदमाशों को दबोचा, लेकिन उससे पहले एएसआई राजवीर की बदमाशों द्वारा की गई मारपीट से मौत हो चुकी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed