फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fake account made of a doctor of medanta for selling kidney

मेदांता के डॉक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर किडनी बेचने का ऑफर, जानें क्या हुआ आगे

Thu, 28 Dec 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 28 Dec 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
fake account made of a doctor of medanta for selling kidney
डेमो इमेज

शहर में मानव अंग तस्करों के सक्रिय होने की सूचना ने गुरुग्राम पुलिस की नींद उड़ा दी है। मंगलवार को सदर थाना पुलिस ने मेदांता अस्पताल के डॉक्टर की शिकायत पर मानव अंग तस्करी होने की आशंका का मामला दर्ज किया।

विज्ञापन


मेदांता के न्यूरोसाइंस विभाग के डॉक्टर अब्दुल मुनीम के नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर लोगों को किडनी व अन्य मानव अंग 4.5 लाख यूएस डॉलर (करीब 2.88 करोड़) में बेचने के लिए संपर्क करने को कहा जा रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार डॉ. अब्दुल मुनीम मेदांता अस्पताल में न्यूरोसाइंस विभाग में कार्यरत हैं। करीब एक महीने पहले वह फेसबुक देख रहे थे कि वहां उन्हें 4.5 लाख यूएस डॉलर में किडनी खरीदने से संबंधित एक पेज दिखाई दिया। इस पर उन्होंने क्लिक कर देखा तो पाया कि उनके नाम पर फेसबुक पेज बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेदांता अस्पताल के नाम के साथ-साथ उनकी फोटो व जानकारी भी फेसबुक पर अस्पताल की वेबसाइट से लेकर अपडेट की गई थी। इसमें एक व्यक्ति द्वारा ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर अपडेट कर इच्छुक व्यक्ति से संपर्क करने को कहा गया।

fake account made of a doctor of medanta for selling kidney
medanta

डॉ. अब्दुल मुनीम ने डीसीपी क्राइम को शिकायत देकर उनके नाम का गलत इस्तेमाल करने व मानव अंग तस्करी होने की आशंका जताई। उन्होंने शिकायत में कहा कि वह प्रतिष्ठित अस्पताल में डॉक्टर हैं और उनके पास देश ही नहीं विदेशों से भी मरीज इलाज के लिए समय लेकर आते हैं।

ऐसे में उनके नाम पर चल रहे अकाउंट का दुरुपयोग हो सकता है। पुलिस ने मामले को जांच के लिए साइबर सेल में भेज दिया। साइबर सेल में जांच के दौरान मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने इसे सदर थाना पुलिस को भेज दिया। मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया गया है।

मेदांता अस्पताल के डॉक्टर ने फर्जी फेसबुक आईडी तैयार करने का मामला दर्ज कराया है। इस आईडी के जरिए मानव अंग को खरीदे जाने की बात कही गई है। साइबर सेल की जांच में फर्जी आईडी की बात सामने आई है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है कि इस आईडी का प्रयोग किस तरह के कार्य के लिए होता था। - संदीप खिरवार, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed