{"_id":"280f47f1bd6cb5e8dc6a3ad06f48ed4c","slug":"factory-murder-case-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा खुलासा: पत्नी की डिलिवरी के लिए मर्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ा खुलासा: पत्नी की डिलिवरी के लिए मर्डर
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 22 Feb 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना सारन इलाके में स्थित ऑटो पार्ट्स की फैक्ट्री में 3-4 फरवरी की रात हुई हत्या व लूट के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में फैक्ट्री के ही एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके पास से लूटा गया सामान बरामद कर लिया। लेकिन हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद नहीं हो सका है।
बताया जाता है कि आरोपी के पास पत्नी की डिलिवरी कराने के पैसे नहीं थे। इसलिए उसने फक्टरी में चोरी करने की योजना बना ली। लेकिन चोरी करते वक्त उसे फोरमैन ने देख लिया। राज खुलने के डर से आरोपी ने फोरमैन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
अपराध शाखा एनआईटी के इंचार्ज विमल राय ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दावा किया कि जवाहर कॉलोनी की 60 फुट रोड स्थित ऑटो पार्ट्स की कंपनी में लूट व फोरमैन रामभरोसे की हत्या करने वाला कंपनी का ही एक कर्मचारी मंजीत है।
विज्ञापन
पढ़ें: विवाहिता को निर्वस्त्र कर गाड़ी से कुचला
पुलिस के मुताबिक, आरोपी जवाहर कॉलोनी में रहता है। उसे शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने खुलासा किया है कि घटना वाली रात आरोपी मंजीत कंपनी में चोरी करने आया था। लेकिन खाना खाकर लौटे राम भरोसे ने मंजीत को चोरी करते हुए देख लिया।
इसी कारण मंजीत ने उसकी हत्या कर दी और राज खुलने के डर से वह कंपनी में लगा सीसीटीवी व डीवीआर सहित अन्य सामान भी अपने साथ ले गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी मंजीत के पास से कंपनी से चुराया गया सामान बरामद कर लिया। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ज्ञात हो कि सैनिक कालोनी निवासी भारत अरोड़ा ने गत चार फरवरी को मामला दर्ज कराया था, जिसमें उसने पुलिस को बताया था कि जवाहर कॉलोनी स्थित उसकी कंपनी में बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला रामभरोसे पिछले करीब सात साल से फोरमैन के पद पर काम कर रहा था। चार फरवरी की सुबह रामभरोसे का शव बरामद हुआ था।