फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   facebook chating becomes a problem for a girl.

युवती को महंगी पड़ी फौजी से फेसबुक चैटिंग

Wed, 10 Sep 2014 10:59 AM IST
Updated Wed, 10 Sep 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
facebook chating becomes a problem for a girl.

फेसबुक पर हल्की फुल्की बातचीत के बाद युवती को फौजी से दोस्ती महंगी पड़ गई। आठ महीनों तक लगातार चैटिंग के बाद फौजी युवक लड़की से शादी का प्रस्ताव लेकर उसके घर पहुंच गया।

विज्ञापन


लड़की ने जब मना कर दिया तो लड़के ने उसका मोबाइल छीन लिया। मामला इस हद तक बढ़ने के बाद युवती ने फौजी युवक को पुलिस में पकड़ा दिया। हालांकि, अभी भी लड़का उस लड़की से शादी की जिद कर रहा है।

विज्ञापन


गुड़गांव के सेक्टर-10ए में रहने वाले 25 वर्षीय युवती की आठ महीने पहले फेसबुक पर अनुभव सिंह नामक युवक से जान पहचान हुई थी। कुछ ही दिनों में दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे और घंटों तक चैट करते थे। दोनों आठ महीने तक लगातार बातचीत करते रहे। लेकिन युवती के लिए चैटिंग उस समय महंगी पड़ गई जब दोनों की मोबाइल पर बातचीत होनी शुरु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने की छुट्टी पर आया था घर

facebook chating becomes a problem for a girl.

पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि गुजरात में आर्मी में तैनात युवक एक महीने की छुट्टी पर अपने घर मथुरा आया हुआ था। इस दौरान उसने युवती को शादी के लिए प्रपोज कर दिया लेकिन युवती के मना करने पर 19 अगस्त को उससे मिलने के बहाने गुड़गांव पहुंच गया।


युवती ने जब मना कर दिया तो आरोपी युवक ने उसका मोबाइल छीनकर उसके व्यक्तिगत नंबर लेते हुए मैमोरी कार्ड भी निकाल लिया। इस पर युवती ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने युवक के नंबर को सर्विलांस पर लगाते हुए फिर युवती से उसे मिलने के लिए बुलवाया।

मंगलवार को वह युवती से मिलने सेक्टर-10ए पहुंचा तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई संजीव ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

युवतियों का पीछा करने वालों का हुआ ये हाल

facebook chating becomes a problem for a girl.

शहर के पॉश एरिया साइबर हब में रविवार देररात हंगामा हो गया। यहां घुमने आई दो युवतियों का चार लड़कों ने पीछा करते हुए उन्हें अशर्ील इशारे किए। जिसके बाद युवतियों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार दिल्ली ग्रेटर कैलाश की रहने वाली युवती याशिमा अंजूम अपनी बहन के साथ साइबर हब में घुमने के लिए आई थी। देररात करीब दो बजे यहां से निकलते वक्त चार लड़कों ने दोनों युवतियों का पीछा करना शुरु कर दिया। कुछ देर पीछा करने के बाद युवकों ने उन्हें अश्लील इशारे करने और फब्तियां कसनी शुरु कर दी।

इस पर युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दे दी। इसके बाद भी युवक नहीं माने। लेकिन कुछ देर बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक भागने की फिराक में दिखे। इस पर पुलिस ने चारों युवको को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार चारों में से तीन युवक हिसार के रहने वाले है जिनकी पहचान दिनेश कुमार, जितेंद्र और हर्ष कुमार के रुप में हुई है जबकि चौथा साथी फतेहाबाद निवासी सन्नी है। डीएलएफ फेज दो थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed