{"_id":"58307eac4f1c1b3b148fe065","slug":"extortion-in-the-name-of-sunder-bhaati-police-arrested-to-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदर भाटी के नाम से कर रह थे अवैध वसूली, पुलिस ने दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुंदर भाटी के नाम से कर रह थे अवैध वसूली, पुलिस ने दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 20 Nov 2016 12:48 AM IST
सार
रेहड़ी और फुटपाथ विक्रेताओं को धमका कर रोजाना वसूलते थे 11 हजार रुपये
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुगलपुर मार्केट में रेहड़ी और फुटपाथ विक्रेताओं से अवैध वसूली करने वाले दो युवकों को एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सुंदर भाटी के नाम से रोजाना विक्रेताओं से 11 हजार रुपये की वसूली करते थे। पकड़े गए आरोपियों का कहना है कि वसूली करने के लिए उन्हें आठ हजार रुपयेे प्रतिमाह मिलते थे।
विज्ञापन
दो अन्य लोग उनसे ये काम करवाते थे। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। इनमेें एक सुंदर भाटी का रिश्तेदार व हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। एसपी देहात सुजाता सिंह ने बताया कि कुछ दिनों सेे तुगलपुर स्थित बाजार में रेहड़ी व फुटपाथ पर सामान बेचने वालों से अवैैध वसूली की शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन
आरोपी सुंदर भाटी के नाम से विक्रेताओं को धमकाते थे और 50 से 100 रुपये प्रतिदिन विक्रेताओं से वसूलते थे। एंटी एक्सटॉर्शन सेल प्रभारी अजय कुमार शर्मा के नेेतृत्व में टीम ने हरियाणा के गुड़गांव निवासी श्रवण और पिसावा अलीगढ़ निवासी सोमेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने प्रतिदिन सुंदर भाटी के नाम सेे 11 हजार रुपयेे वसूली की जानकारी दी और बताया कि इस काम के उन्हें आठ हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। आरोपियों के कब्जे से 1400 रुपये भी बरामद किए गए हैं। सोमेश पहलेे सब्जी बेचने व दूसरा श्रवण वेल्डिंग का काम करते थे।
आरोपियों ने बताया कि वह जितेंद्र उर्फ पप्पू गुर्जर निवासी तुगलपुर के इशारेे पर अवैध वसूली करते हैं। पुलिस का कहना है कि पप्पू गुर्जर हिस्ट्रीशीटर है और उस पर 18 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। इसके अलावा एक बिहार निवासी मुकेश भी इस काम में शामिल हैं।