{"_id":"57531ba84f1c1bd649109c77","slug":"extortion-by-rogue-trader-returning-home-when-he-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी ने देने पर घर लौट रहे व्यापारी को बदमाश ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी ने देने पर घर लौट रहे व्यापारी को बदमाश ने मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 06 Jun 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगदारी न देने पर शनिवार रात दादरी स्थित नेपाल मार्केट में हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले व्यापारी को बदमाश ने गोली मार दी है। व्यापारी पर तीन फायर किए गए। इनमें से एक गोली उसके पैर में लगी।
विज्ञापन
घायल को दादरी के नवीन अस्पताल में भर्ती कराया है। हसनपुर दनकौर निवासी हरप्रकाश चौहान (28) की दादरी के नेपाल मार्केट में हार्डवेयर की दुकान है। देर रात वह दुकान पर ताला लगाकर घर जाने वाला था।
विज्ञापन
इस दौरान एक बदमाश ने उस पर हमला कर दिया। एक गोली उसकी जांघ में लगी। बदमाश मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिजन ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें कठहेरा निवासी एक बदमाश पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी रंगदारी मांगी गई थी। व्यापारी ने इसके लिए मना कर दिया था। सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि 8000 रुपये के लेनदेन का विवाद था। विवाद में गोली मारी गई है। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने रंगदारी मामले से इनकार किया है।