फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Executive manager robbed at gun point

एक्जीक्यूटिव मैनेजर को गन प्वाइंट पर लूटा

Mon, 08 Dec 2014 01:09 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 08 Dec 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
Executive manager robbed at gun point

विजयनगर में ऑटो गैंग ने शनिवार रात नोएड़ा की निजी कंपनी में एक्जीक्यूटिव मैनेजर के साथ लूट पाट की। बदमाशों ने मैनेजर के कपड़े उतरवा लिए और फिर उन्हीं कपड़ो से बंधक बनाकर सुनसान इलाके में फेंक गए। किसी प्रकार बंधनमुक्त होकर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, मगर पुलिस घटनास्थल पर भी नहीं पहुंची।

विज्ञापन

क्रोसिंग्स रिपब्लिक सोसायटी में रहने वाले अभिषेक सोनी नोएड़ा स्थित रियल स्टेट कंपनी में एक्जीक्यूटिव मैनेजर के पद पर तैनात हैं। वह शुक्रवार को अपने दोस्त की शादी में कानपुर गए थे। शनिवार रात वापस लौटे तो ट्रेन चिपियाना फाटक के पास रुक गई।

विज्ञापन

इस दौरान वह भी उतर गए। पैदल ही एबीईएस कट पहुंचकर वहां ऑटो का इंतजार करने लगे। थोड़ी देर में एक ऑटो वहां पहुंचा, ऑटो में ड्राइवर समेत 5 लोग मौजूद थे। अभिषेक ने बताया कि ऑटो में बैठते ही बदमाशों ने उन्हेे गन प्वाइंट पर लिया। ऑटो वापस मोड़कर चिपियाना रोड़ पर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां बदमाशों ने अभिषेक के हाथ से उनकी एक अंगूठी उतरवा ली, हजारों रुपए की नकदी से भरा पर्स छीना और मोबाइल व ब्रीफकेस लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसके कपडे़ भी उतरवा लिए और उनके ही कपड़ों से उन्हें बंधक बनाकर चिपियाना रोड़ पर सुनसान इलाके में फेंक गए।


पीड़ित ने बदमाशों के जाने के बाद खुद को काफी मशक्कत कर बंधन मुक्त किया और राहगीर से मदद लेकर कंट्रोल रूम को सूचना दी। 1 घंटे तक पुलिस वहां नहीं पहुंची। पीड़ित अपने घर चला गया।


रविवार सुबह पीड़ित विजयनगर थाने पहुंचा। मामले की शिकायत पुलिस से की। एसओ अवधेश यादव का कहना है कि मामला लूट का नहीं बल्कि किराए को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी का प्रतीत हो रहा है, मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed