फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ex serviceman arrested for firing in a marriage ceremony

बारात में गोली चलाने वाला पूर्व सेनाकर्मी धरा, हादसे में एक युवक की मौत हुई

Tue, 05 Dec 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Dec 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
ex serviceman arrested for firing in a marriage ceremony
ex serviceman arrested - फोटो : अमर उजाला

वेलकम इलाके में शादी की बारात के दौरान गोली चलाने से युवक की मौत व दो लोगों के घायल होने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में पूर्व सेनाकर्मी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव दस्तुरा, काकोड़, बुलंदशहर निवासी राजेश कुमार (43) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी डबल बैरल हॉफ गन, एक कारतूस व खोखा बरामद हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बंदूक को कवर में रखने के दौरान गलती से उससे गोली चली। पुलिस की मानें तो राजेश ने सेना से त्यागपत्र देने के बाद डिफेंस सिक्योरिटी कोर, जाट रेजीमेंट, मेरठ में सिपाही की नौकरी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि 30 नवंबर को वेलकम में दुर्गापुरी चौक में हिमांशु ऑटो स्पेयर पार्ट्स के बाहर से गुजर रही बारात में डटसन कार से किसी ने गोली चलाई। इससे  शाहआलम और शारिक घायल हो गए थे। जबकि भानू प्रताप की मौत हो गई।

सीसीटीवी से कार के नंबर की पुष्टि हुई

ex serviceman arrested for firing in a marriage ceremony

छानबीन में पता चला कि जिस कार से गोली चली थी, उस कार पर आर्मी का लोगो लगा था। सीसीटीवी से कार के नंबर की पुष्टि हुई। छानबीन करने पर कार मेरठ में दिल्ली कैंट के पते पर रजिस्टर्ड मिली। बाद में आरोपी के गांव का पता बुलंदशहर के काकोड़ का मिला।

पुलिस की एक टीम वहां पहुंची तो आरोपी फरार मिला। इधर, एक सूचना के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी को दिल्ली से दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने सेना में रहते हुए बंदूक का लाइसेंस लिया था।

28 नवंबर को वह साली के लड़की बारात में शामिल होने दिल्ली आया था। 30 को नांगलोई में बारात जाना था। राजेश पत्नी को लेकर कार में बैठा हुआ था। गन चालक की बराबर वाली सीट पर रखा था। राजेश बंदूक को कवर में रख रहा था। अचानक उससे ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed