{"_id":"5aaa7bfb4f1c1b4d0a8b5035","slug":"ex-boyfriend-sennt-porn-pics-sent-to-girlfriend-s-in-laws-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये क्या! प्रेमी ने प्रेमिका के ससुराल में भेज दी गंदी-गंदी फोटो ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये क्या! प्रेमी ने प्रेमिका के ससुराल में भेज दी गंदी-गंदी फोटो
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 15 Mar 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूर्व प्रेमी द्वारा प्रेमिका के पति और ससुराल वालों को उसकी अश्लील फोटो भेजे का मामला सामने आया है। आरोपी युवती को उसकी अश्लील फोटो पोर्न साइट पर अपलोड करने और इंटरनेट पर वायरल करने की भी धमकी दे रहा है।
मामले में युवती के पिता ने थाना सेक्टर-49 में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवार के साथ रहने वाली 20 वर्षीय युवती की शादी चार माह पहले बिहार में हुई है।
विज्ञापन
पीड़ित युवती का परिवार भी मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। युवती के पिता ने गांव में रहने वाले युवक अंकित कुमार के खिलाफ थाना सेक्टर-49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि अंकित युवती की शादी के बाद उसके पति और ससुराल वालों को अश्लील फोटो भेज रहा है।
विज्ञापन
युवती ने फोन कर अंकित को मना करने का प्रयास किया तो वह उसकी सभी अश्लील फोटो पोर्न साइट और इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।