फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Escaped on the pretext of going to the toilet was tricked Film ways crooks

शौचालय जाने के बहाने चकमा देकर फिल्मी तरीके से फरार हुआ बदमाश

Fri, 10 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Escaped on the pretext of going to the toilet was tricked Film ways crooks
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic

उत्तम नगर थाने से एक बदमाश सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। उत्तम नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक भागने वाले आरोपी की पहचान कृष्णा कालोनी काली बस्ती निवासी अमित के रूप में हुई है। मंगलवार रात अमित को हवलदार अभयराज ने काली बस्ती से वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


देर रात आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद उसे लॉकअप में बंद किया गया था। बुधवार तड़के करीब साढ़े 6 बजे अमित शौचालय जाने के लिए शोर मचाने लगा। थाने के ड्यूटी आफिसर ने सिपाही भूप सिंह को अमित के साथ शौचालय जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूप सिंह उसे बैरक के शौचालय में ले गया। बताया जा रहा है कि अमित के शौचालय जाने के बाद भूप सिंह वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों से बातचीत करने लगा। इसी मौके का फायदा उठाकर अमित वहां से फरार हो गया।

करीब 15 मिनट तक अमित के शौचालय से बाहर नहीं निकलने पर भूप सिंह उसे देखने गया लेकिन अमित शौचालय में नहीं था। भूप सिंह ने ड्यूटी आफिसर को अमित के भाग जाने की जानकारी दी।


घटना से थाना प्रभारी को भी अवगत कराया गया। पुलिसकर्मियों ने अमित की काफी तलाश की। लेकिन आरोपी के नहीं मिलने पर पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। उधर आला पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश भी दे दिए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed