{"_id":"54889a6b059345b143bb4d8876803a00","slug":"entry-in-the-register-were-crooks-to-steal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्टर में एंट्री कर चोरी करने गए थे बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रजिस्टर में एंट्री कर चोरी करने गए थे बदमाश
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 23 Feb 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रॉसिंग्स सिटी की एसोटेक सोसायटी के चार फ्लैटों से हुई लाखों की चोरी सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही से हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को ट्रेस कर लिया है। इनमें से एक आरोपी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरियां कर चुका है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके पोस्टर सोसायटी के गेट पर पहले ही चस्पा कर दिए थे। बावजूद इसके सिक्योरिटी गार्डों ने सतर्कता नहीं दिखाई। आरोपी रजिस्टर में एंट्री करने के बाद सोसाइटी में अपने साथी के साथ दाखिल हुआ था।
विज्ञापन
चोरों की गिरफ्तारी के बाद रेजीडेंट्स ने एसपी सिटी ऑफिस को घेरा तो जांच आगे बढ़ी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो एक ऐसा शख्स नजर आया जो पहले भी कई चोरियों में शामिल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस रिकार्ड में इसका नाम आरिफ दर्ज है और यह हापुड़ का रहने वाला है। क्रासिंग्स सिटी चौकी इंचार्ज नेत्रपाल के मुताबिक सोसायटी में पुलिस की ओर से कई बदमाशों के फोटो समेत पोस्टर चस्पा किए गए हैं।
रेजीडेंट्स और सिक्योरिटी गार्ड को इनसे आगाह किया गया है। बावजूद इसके सीसीटीवी फुटेज में आरिफ अपने साथी के साथ सोसायटी में दाखिल होता नजर आ रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। चौकी इंचार्ज का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।