{"_id":"573e0f554f1c1bbb24ac7337","slug":"engineer-looted-car-recorded-in-piracy-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का कारनामा : इंजीनियर की लुटी कार, चोरी में दर्ज हुआ मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस का कारनामा : इंजीनियर की लुटी कार, चोरी में दर्ज हुआ मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 20 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव-पटौदी रोड पर निर्माणाधीन साइट से लौट रहे इंजीनियर विनीत से सोमवार रात दो अज्ञात बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट ली थी। शिकायत करने पर सेक्टर-10 थाना पुलिस ने लूट की वारदात को चोरी में दर्ज कर लिया। इतना ही नहीं पुलिस ने पीड़ित को चोरी का मुकदमा दर्ज होने के फायदे भी गिना दिए।
विज्ञापन
बताया गया है कि चोरी की तहरीर देने के बाद भी विनीत को एफआईआर की प्रति नहीं मिली, जिसकी शिकायत लेकर वह पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचा, जहां उसने लूट को चोरी में दर्ज किए जाने की बात बताई। इसी बीच थाना प्रभारी नरेश भी आ गए।
विज्ञापन
उन्होंने इस मामले में चोरी का मामला दर्ज होने की बात कही, जिस पर पीड़ित ने लूट का मामला दर्ज करने की बात कही। उसने बुधवार को एसीपी हवा सिंह से मुलाकात की। उन्होंने सेक्टर-10 थाना प्रभारी नरेश कुमार को मौके पर बुलाया और पूरे मामले को सुनने के बाद इंजीनियर को लूट में ही मामला दर्ज किए जाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
क्या है मामला
छतरपुर, दिल्ली निवासी विनीत एक कंपनी में इंजीनियर है। सोमवार रात को वह साइट से लौट रहा था। बसई चौक पर वह कार से उतरकर पहले से इंतजार कर रहे दो लोगों से बात करने लगा। उसकी कार 50 मीटर आगे खड़ी थी।
उसमें चालक मिथलेश सिंह बैठा था। इस दौरान बाइक सवार दो युवक बाइक आए। उन्होंने डंडे से चालक पर हमला मारा और गन प्वाइंट पर लेने के बाद कार की चाभी ले ली और वाहन लूट लिया। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम दी गई।
जांच अधिकारी ने पीड़ित से कहा कि वह अपना बयान बदल ले। अगर मामला चोरी का दर्ज होगा तो तीन माह में अनट्रेस सर्टिफिकेट मिलेगा और लूट का मामला दर्ज होगा तो छह माह लगेंगे। अनट्रेस सर्टिफिकेट से इंश्योरेंस क्लेम मिल जाता है।
पीड़ित की शिकायत के बाद मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। दोषी शख्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -हवा सिंह एसीपी प्रवक्ता, गुड़गांव पुलिस