फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   engineer arrested on fraud case

जिसने घर दिलाया उसी से मांगने लगा रंगदारी

Fri, 13 Jun 2014 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 13 Jun 2014 04:12 PM IST
विज्ञापन
engineer arrested on fraud case

नोएडा के एक प्रॉपर्टी डीलर को धमकी देने व दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बंगलूरू से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की टीम बृहस्पतिवार को आरोपी हिमांशु देवरारी को लेकर नोएडा पहुंची।

विज्ञापन


सीओ-तृतीय राजकुमार मिश्र ने बताया कि सेक्टर-50 निवासी वसीम का प्रॉपर्टी डीलिंग का काम है। बीते माह मई में एक से लेकर 13 मई तक उनके मोबाइल पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के सैकड़ों कॉल आए। फोन करने वाले ने उनको धमकियां भी दीं।
विज्ञापन


पीड़ित ने 15 मई को इसकी सूचना सेक्टर-49 थाना पुलिस को दी और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने पीड़ित द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया। लगातार मोबाइल ट्रेस करने के बाद पुलिस को पता लगा कि यह फोन बंगलूरू से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नोएडा पुलिस की टीम मंगलवार को वहां रवाना हुई। बंगलूरू पहुंचने के बाद वहां की स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी की घेराबंदी की गई। पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी हिमांशु देवरारी को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने मजाक में फोन करने की बात कही। जांच में पता चला कि हिमांशु 2008-12 तक नोएडा में नौकरी कर चुका है। यहां इसी प्रॉपर्टी डीलर ने उसे मकान दिलाया था। आरोपी कुछ दिनों तक नौकरी के लिए लंदन भी गया था। नोएडा पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed