{"_id":"61e6498b164c1535af2ffcce","slug":"encounter-between-police-and-arms-smuggler-in-delhi-rohini-area-criminal-arrested-cartridges-and-pistols-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पुलिस से मुठभेड़ में हथियार तस्कर गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 38 कारतूस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली: पुलिस से मुठभेड़ में हथियार तस्कर गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 38 कारतूस बरामद
Tue, 18 Jan 2022 10:30 AM IST
प्रशांत कुमार
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:30 AM IST
सार
रोहिणी इलाके में पुलिस और हथियार तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। अपराधी के पास से 38 कारतूस और 13 पिस्तौल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
बरामद हथियार और कारतूस
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली के रोहिणी इलाके में सोमवार देर रात पुलिस और हथियार तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। अपराधी के पास से 38 कारतूस और 13 पिस्तौल बरामद हुए हैं।
डीसीपी आउटर नॉर्थ बृजेंद्र यादव के अनुसार, आरोपी 13 पिस्तौल और 38 कारतूसों से भरा एक बैग ले जा रहा था। वह 17 अन्य मामलों में शामिल रहा है। इसके साथ ही वर्तमान में वह नंदू और सिसोदिया गिरोह को हथियारों की आपूर्ति कर रहा है। आरोपी की पहचान जहांगीरपुरी निवासी शकील उर्फ शेरनी के रूप में हुई है।
बताया कि पुलिस को सूचना मिली। जिसके आधार पर रोहिणी सेक्टर-35 में यूईआर-द्वितीय के पास जाल बिछाया गया। जहां आरोपी को बाइक से आने के दौरान रोका गया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने पांच राउंड फायरिंग की। पुलिस ने भी सात राउंड फायरिंग की और उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

#UPDATE | According to DCP Outer North Brijendra Yadav, the accused was found carrying a backpack containing 13 sophisticated pistols & 38 live cartridges separately. He was involved in 17 other cases & is currently supplying arms to Nandu and Sisodia Gang: Delhi Police pic.twitter.com/tUeSTHUOsG
— ANI (@ANI) January 18, 2022