फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   eleven months old girl child dead due to late medication in bk hospital in faridabad

सरकारी अस्पताल ने आधार कार्ड ना होने पर बीमार बच्ची के इलाज में की देरी, हुई मौत

Fri, 08 Dec 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 08 Dec 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
eleven months old girl child dead due to late medication in bk hospital in faridabad
bk hospital - फोटो : अमर उजाला

बीके सिविल अस्पताल मेें बुधवार सुबह लाई गई 11 माह की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची के माता पिता ने आरोप लगाया कि आधार कार्ड न होने की वजह से अस्पताल में दाखिल नहीं किया, इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन के मुताबिक बच्ची को मरणासन्न हालत में भर्ती कराया गया था, काफी प्रयास के बावजूद बच्ची को नहीं बचाया जा सका। मौत का शिकार हुई 11 माह की बच्ची डबुआ निवासी बबलू की बेटी थी।
विज्ञापन


बबलू के मुताबिक बेटी को चार दिन से उल्टी दस्त आ रहे थे। बच्ची को एयरफोर्स रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को बच्ची की हालत खराब होने पर अस्पताल वालों ने उसे बीके सिविल अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दंपती बच्ची को बीके सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। बबलू की पत्नी कमलेश का आरोप है कि यहां बच्ची को लेकर पहुंचे तो ओपीडी कार्ड बनवाने को कहा गया। कार्ड बनवाने गए तो आधार कार्ड मांगा गया।

eleven months old girl child dead due to late medication in bk hospital in faridabad
bk hospital

आधार कार्ड नहीं था तो ओपीडी कार्ड नहीं बनाया गया। कार्यालय में बैठे व्यक्ति ने बच्ची को इमरजेंसी में दिखाने की बात कह कार्ड बनाने से इनकार कर दिया। इस दौरान बच्ची की हालत और खराब हो गई।

दंपती बच्ची को लेकर इमरजेंसी वार्ड पहुंचा। इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टरों ने बच्ची का इलाज शुरू कर दिया, काफी प्रयास के बावजूद थोड़ी ही देर में उसकी सांसें थम गईं। रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉॅ. विकास ने बताया कि ओपीडी कार्ड बनने के लिए आधार कार्ड जरूरी है।

​परिजन बच्ची को लगभग मरणासन्न हालत में लेकर आए थे, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया डॉक्टरों बच्ची को बचाने का प्रयास किए, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed