फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   eleven lakh rupees was looted on the name helping in taking admission in mbbs

MBBS में दाखिले के नाम पर लाखों की ठगी, नकली एडमिशन स्लिप भी थमाई

Wed, 20 Dec 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Dec 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
eleven lakh rupees was looted on the name helping in taking admission in mbbs

शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर साढ़े 11 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 20 लाख रुपये लेकर कानपुर में दाखिला कराने का झांसा दिया था।

विज्ञापन


विश्वास जीतने के लिए आरोपियों ने पीड़िता को नकली एडमिशन स्लिप भी दी, जिसके बाद परिवार ने रुपये दे दिए। रुपये हड़पते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की एक टीम लखनऊ भी जाएगी। परिवार ने पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया करवाई है, जिसमें ठग रुपये लेते दिखाई दे रहे हैं। उसके आधार पर कृष्णा नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर के कॉलेज में दाखिले का दिया झांसा

eleven lakh rupees was looted on the name helping in taking admission in mbbs

​पुलिस के मुताबिक, पीड़िता यामिनी (19) परिवार के साथ शंकर नगर विस्तार, कृष्णा नगर में रहती है। 12वीं कक्षा में यामिनी के नंबर कम आए थे। वह एमबीबीएस में दाखिला लेना चाहती है। पिछले दिनों यामिनी के पिता नारायण चंद्र राय का आदित्य नामक युवक से संपर्क हुआ।

आदित्य ने यामिनी के पिता को दाखिला दिलाने का झांसा दिया। उसने बताया कि 20 लाख रुपये में कानपुर के कॉलेज में दाखिला मिल जाएगा। नारायण का विश्वास जीतने के लिए पिता-पुत्री को लखनऊ के बापू भवन में किसी अधिकारी से मिलवाया गया।

यामिनी से उसके कागजात की फोटो कॉपी लेकर उसे एडमिशन स्लिप भी दे दी गई। एडवांस में नारायण ने दिल्ली के नेहरू प्लेस में अपने जीजा की दुकान पर आदित्य को 11.50 लाख रुपये दे दिए। रुपये लेकर आरोपी रफूचक्कर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed