{"_id":"4ed04901992402926767c35ba4bf87af","slug":"electric-rod-affixed-to-the-child-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक रॉड से चिपककर बच्चे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलेक्ट्रिक रॉड से चिपककर बच्चे की मौत
अमर उजाला, विजयनगर
Updated Sat, 24 Oct 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम्राट सागर चौक स्थित ए-ब्लॉक में शुक्रवार सुबह घर में इमर्शन रॉड से चिपककर गौरव (8) की मौत हो गई। पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में रॉड लगाई हुई थी।
परिजनों ने बालक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। उसे टूंडला ले गए, जहां के वह मूल निवासी हैं।
गौरव विजयनगर ए- ब्लॉक निवासी पप्पू कुमार का बेटा था। शुक्रवार सुबह पप्पू और उनकी पत्नी नौकरी पर गए थे। घर में गौरव और उसका छोटा भाई (4) थे।
पड़ोसियाें ने बताया कि घर में प्लास्टिक की बाल्टी में पानी गर्म करने के लिए रखा था, उसमें इमर्शन रॉड डाली हुई थी। पप्पू के बडे़ बेटे गौरव ने बाल्टी में रखे पानी को छुआ तो उसका हाथ रॉड से टच हो गया।
करंट लगने से उसकी चीख निकल गई। आसपास ही कुछ बच्चे खेल रहे थे, जो गौरव के चीखने की आवाज सुनकर वे मौके पर पहुंचे।
गौरव को बेसुध देख परिजनों को सूचना दी। पप्पू पत्नी के साथ घर पहुंचे तो बेटे की मौत हो चुकी थी।
उन्होंने पोस्टमार्टम नहीं कराया और परिवार के साथ टूंडला चले गए। एसओ विजयनगर सुरेंद्र यादव ने बताया कि थाने में इस संबंध में सूचना नहीं दी गई है।
ये सावधानी बरतें
सुबह और शाम में हल्की ठंड शुरू हो गई है। लोग नहाने के लिए गुनगुना पानी इस्तेमाल करने लगे हैं। रॉड से पानी गर्म करते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
जहां पानी गर्म हो रहा हो, वहां बच्चों को न जाने दें।
इमर्शन रॉड पानी गर्म करने से पहले स्विच चेक करा लें।
स्विच से इमर्शन रॉड अलग करके ही पानी इस्तेमाल करें।
ब्रांडेड रॉड का इस्तेमाल करें।
घर में इलेक्ट्रिकल सेफ्टी सिस्टम लगवा लें।