{"_id":"56e1ab6f4f1c1b923f8b4568","slug":"elderly-dragged-20-meters-on-road-five-lakhs-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मीटर तक घसीटा बुजुर्ग, पीएफ के पांच लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 मीटर तक घसीटा बुजुर्ग, पीएफ के पांच लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 10 Mar 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : फाइल फोटो
दादरी कोतवाली से तीन सौ मीटर की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े रिटायर्ड लेखपाल से पांच लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की। घटना के समय कई लोग मौजूद थे, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
बिसाहड़ा निवासी जयवीर परिवार के साथ दादरी के ठाकुरान मोहल्ले में रहते हैं। बृहस्पतिवार को वह पीएफ में से पांच लाख रुपये निकालने के लिए रेलवे रोड स्थित पंजाब नैशनल बैंक गए थे। रुपये निकालने के बाद पैदल ही पंजाबी मोहल्ले की गलियों से होते हुए घर जा रहे थे।
विज्ञापन
जब वह महेंद्र सिंह भाटी वाली गली में पहुंचे तो बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगाकर बैग देने को कहा। विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे की बट से उनके कंधे पर वार कर दिया, लेकिन उन्होंने रुपयों का बैग नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
स पर बदमाश ने एक हाथ से बैग को पकड़ा और दूसरे बदमाश ने बाइक को चला दिया। जयवीर ने बैग नहीं छोड़ा तो बदमाश उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटकर ले गए। घायल होने पर उनके हाथ से बैग छूट गया।
लूट की घटना की जानकारी होने पर सीओ दादरी अनुराग सिंह और इंस्पेक्टर होम सिंह यादव मौके पर पहुंचे और नाकेबंदी कराई, लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे। सीओ ने बताया कि बैंक और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है, जल्द ही बदमाश पकड़ लिए जाएंगे।