बुजुर्ग डॉक्टर बच्ची के कपड़े उतारकर करने लगा अश्लील हरकतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुल प्रह्लादपुर थाना इलाके में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि बुजुर्ग डॉक्टर ने बच्ची के कपड़े उतारकर अश्लील हरकतें कीं।
लोगों ने बुजुर्ग डॉक्टर को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और उसके क्लीनिक में तोड़फोड़ की। पुल प्रह्लादपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो को मामला दर्जकर डॉक्टर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 11 वर्षीय पीड़ित बच्ची शिप्रा (बदला हुआ नाम) पुल प्रह्लादपुर इलाके में अपने परिवार केसाथ रही है। मंगलवार शाम को उसकी मां कहीं गई हुई थी। उसी समय शिप्रा की छोटी चार वर्षीय बहन की तबीयत खराब हो गई थी।
बच्ची के कपड़े उतार दिए और अश्लील हरकतें
शिप्रा उसे पास में स्थित बंगाली डाक्टर मधुसूदन (60) के पास ले गई। यहां पर डॉक्टर ने बीमार चार वर्षीय बच्ची को बाहर बैठा दिया था और शिप्रा को क्लीनिक में अंदर ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची के कपड़े उतार दिए और अश्लील हरकतें की।
उस समय शिप्रा की मां क्लीनिक में आ गई। उसने मां को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए और डॉक्टर को पकड़कर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने क्लीनिक में तोड़फोड़ भी की।
लोगों ने डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो का मामला दर्जकर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी डॉक्टर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।