{"_id":"5996befb4f1c1bc5708b47b0","slug":"eighty-thousand-fraud-on-the-name-of-aadhaar-link-with-bank-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से आधार लिंक कराने के नाम पर 80 हजार ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाते से आधार लिंक कराने के नाम पर 80 हजार ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 19 Aug 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भंगेल निवासी एक युवक से आधार लिंक कराने के नाम पर 80 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोपी ठग ने बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक कराने के नाम पर पीड़ित से ठगी की। पीड़ित युवक ने घटना की शिकायत फेज-2 पुलिस से की।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को साइबर सेल में भेज दिया। मूलरूप से देहरादून उत्तराखंड निवासी निमेश रावत भंगेल में किराये पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम वह घर पर थे। तभी उनके मोबाइल पर एक कॉल आया।
विज्ञापन
कॉल करने वाले शख्स ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए आधार लिंक कराने की बात कही। शख्स ने उन्हें झांसे में लेकर खाते की पूरी जानकारी ले ली। फोन कटने के करीब 2 घंटे बाद उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के 6 मेेसेज आए।
विज्ञापन
ठग ने उनके खाते से 3 बार में 60 हजार रुपये और एक बार में 10 हजार रुपये और दो बार में 10 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। उन्होंने तुरंत कस्टमर केयर पर कॉल कर घटना के बारे में जानकारी दी। तब जाकर उनके खाते से रुपये निकलना बंद हुए। उन्होंने घटना की शिकायत साइबर सेल पुलिस से की है। ब्यूरो