{"_id":"59246c974f1c1b393e535c94","slug":"ed-takes-three-days-remand-of-ca-in-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी लॉन्ड्रिंग केस: सीए से पूछताछ के लिए ईडी ने लिया तीन दिन का रिमांड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनी लॉन्ड्रिंग केस: सीए से पूछताछ के लिए ईडी ने लिया तीन दिन का रिमांड
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 May 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ हजार करोड़ मनी लांड्रिंग रैकेट मामले में कथित बिचौलिया सीए से पूछताछ के लिये प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। सीए पर दिल्ली के दो कारोबारी भाइयों के कालेधन को फर्जी कंपनियों में निवेश करवाकर सफेद करवाने का आरोप है। ईडी के मुताबिक सीए पर बिहार के एक बड़े राजनेता की बेटी के भी एक हजार करोड़ प्रॉपर्टी में लगवाकर सफेद करवाने का आरोप है।
विज्ञापन
पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रूबी अल्का गुप्ता ने सीए राजेश अग्रवाल से पूछताछ के लिए तीन दिन का रिमांड दिया है। ईडी ने पूछताछ के लिये 14 दिन का रिमांड मांगा था। जिस पर बचाव पक्ष ने गहरी आपत्ति जाहिर की थी। एजेंसी की ओर से बहस करते हुए अधिवक्ता नितेश राणा ने कहा कि मामले में अब तक 95 फर्जी कंपनियों का पता चला है जिनके जरिए आरोपी ने 62 करोड़ से ज्यादा निवेश करवाए हैं।
विज्ञापन
एजेंसी ने यह भी कहा कि आरोपी ने जैन बंधुओं संजय व वीरेंद्र के करोड़ों रुपये फर्जी रियल एस्टेट कंपनी जगत प्रोजेक्ट लिमिटेड में निवेश करवाये। इनके बीच अब तक 49 लेनदेन का पता चला है। इस काम के लिए राजेश अग्रवाल को कमीशन दी जाती थी। ईडी की अर्जी का विरोध करते हुए बचाव पक्ष के अधिवक्ता शैलेंद्र बब्बर ने कहा कि उनके मुवक्किल राजेश अग्रवाल की इस मामले में कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन
एजेंसी इस मामले की फरवरी 2016 से जांच कर रही है और चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। एजेंसी ने अब तक उसके खिलाफ कुछ नहीं किया तो अब 14 दिन का रिमांड लेकर क्या करना चाहती है। बचाव पक्ष ने कहा कि ईडी केवल राजेश से इकबालिया बयान व दूसरे संदिग्ध आरोपियों के खिलाफ बयान लिखवाना चाहती है। बता दें कि ईडी ने जैन बंधुओं के खिलाफ करीब एक सप्ताह पहले चार्जशीट दाखिल की थी। एजेंसी ने दिल्ली के भाटी गांव में जैन बंधुुओं की करीब एक करोड़ से ज्यादा की कृषि भूमि भी जब्त कर ली थी। इस मामले में अब तक 65 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।