फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eco drunken driver crushed four people, two killed

नशे में धुत ईको कार चालक ने चार लोगों को कुचला, दो की मौत

Sat, 17 Sep 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Eco drunken driver crushed four people, two killed
कार ने चार को कुचला - फोटो : अमर उजाला
मंगोलपुरी इलाके में बृहस्पतिवार रात नशे में धुत एक ईको कार चालक ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। 
विज्ञापन


घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद लोगों ने आरोपी कार चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार रात 11 बजे मंगोलपुरी के मछली मार्केट में स्थानीय लोग खरीदारी कर रहे थे। इसी दौरान सुल्तानपुरी की ओर जा रही ईको कार अनियंत्रित होकर चार लोगों को टक्कर मारते हुए एक नाले के दीवार से टकराकर रुक गई। 
विज्ञापन


लोगों ने कार से उतर कर भाग रहे चालक को दबोच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने आरोपी चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले किया

Eco drunken driver crushed four people, two killed
कार ने चार को कुचला - फोटो : अमर उजाला

जहां दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मरने वाले एक युवक की पहचान ए ब्लॉक सुल्तानपुरी निवासी रोशन (19) के रूप में हुई। जबकि 30 वर्षीय दूसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

वहीं, घायलों की पहचान सुल्तानपुरी निवासी घनश्याम (43) और मदनलाल (44) के रूप में हुई है। घनश्याम की हालत नाजुक बनी हुई है। चालक की पहचान सुल्तानपुरी निवासी रवि के रूप में हुई है। मेडिकल जांच में रवि के शराब पीने की पुष्टि हुई है। घटना के समय वह तीन दोस्तों के साथ पार्टी कर सुल्तानपुरी जा रहा था। 

पुलिस ने शुक्रवार को रोहण का पोस्टमार्टम कराकर शव उसके पिता राकेश को सौंप दिया है। राकेश ऑटो चालक है। राकेश के मुताबिक रोहण घटना के समय ट्यूशन पढ़ाकर घर आ रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed