{"_id":"56edcbff4f1c1b4c5f8b56fc","slug":"during-construction-killed-two-workers-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य के दौरान हादसा, दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माण कार्य के दौरान हादसा, दो मजदूरों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 20 Mar 2016 03:31 AM IST
विज्ञापन
डेडबॉडी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-27 में नाले की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए। वहीं, सेक्टर-118 में ट्रक से पत्थर उतार रहे एक मजदूर के सिर पर पत्थर गिरने से उसकी मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अखलाक (35) मेहंदीपुर ग्रेटर नोएडा में रहता था। शनिवार को वह सेक्टर-27 में नाले की दीवार बनाने का काम कर रहा था। उसके साथ दो अन्य मजदूर भी दीवार बना रहे थे। ऐसे में नींव कमजोर होने की वजह से दीवार मजदूरों पर ही गिर गई।
विज्ञापन
जिससे दीवार के नीचे मजदूर दब गए। गंभीर रूप से घायल अखलाक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजन इसे ठेकेदार की लापरवाही बता रहे हैं। फिलहाल सेक्टर-20 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
उधर, सेक्टर-118 में सुपरटेक की कंस्ट्रक्शन साइट है। यहां बिल्डिंग निर्माण के लिए ट्रक से पत्थर उतारे जा रहे थे। राजपाल (21) पीलीभीत निवासी ट्रक से पत्थर उतार रहा था। इतने में एक पत्थर उसके सिर पर गिर गया। गंभीर हालत में साइट का सुपरवाइजर पवन उसे नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-49 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।