फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dunk and drive case on four

जा रहे थे बर्थ डे पार्टी में पहुंच गए जेल

Thu, 02 Jan 2014 01:44 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 02 Jan 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
dunk and drive case on four

गुड़गांव में नए साल पर दोस्त के बर्थ डे का जश्न मनाने के लिए आ रहे कार सवार चार युवकों को ट्रैफिक पुलिस से भिड़ना मंहगा पड़ गया। सभी ने शराब पी रखी थी। ट्रैफिक एएसआई लेजर वैली पार्क के पास एल्कोमीटर लगा कर चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका तो वे नाराज हो गए और मारपीट पर उतर आए।

विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।

दिल्ली के बुराड़ी निवासी मयूर अपनी होंडा सिटी कार संख्या डीएल 4 सीएच-2971 से दोस्त नितिन पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी अशोक नगर, गौरव पुत्र रोहता निवासी अशोक नगर व वसीम निवासी अब्दुल निवासी गाजियाबाद के साथ दोस्त नितिन का वर्थ डे मनाने गुड़गांव आया था। मयूर, दिल्ली में बिस्कुट का कारोबार करता है जबकि अन्य सभी 12 वीं के छात्र हैं।
विज्ञापन


लेजर वैली पार्क के पास जाम लगने से वह जेड चौक की ओर से इफको चौक पर जाने की कोशिश कर रहे थे। ट्रैफिक एएसआई विनोद के नेतृत्व में खड़ी टीम ने उनकी गाड़ी का चालान करना चाहा तो वे पुलिस से भिड़ गए। पुलिस के अन्य जवान भी मौके पर पहुंच गए और सभी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 29 थाना पुलिस ने एएसआई विनोद के बयान पर चारों के खिलाफ मारपीट करने व सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने होंडा सिटी कार भी जब्त कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed