दर्दनाकः बेकाबू ट्रक ने बाप-बेटे को रौंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाप-बेटे को कुचल दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों बाप-बेटे एमसीडी के कर्मचारी थे। घटना की खबर मिलते ही एमसीडी कर्मचारियों ने रास्ते में जाम लगा दिया।
गुस्साए एमसीडी कर्मचारियों ने इलाके में लगभग दो-तीन घंटे तक जाम लगाया और आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है।
एमसीडी में सफाई कर्मी थे बाप-बेटे
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना वीएमसी कॉलेज रेड लाइट के पीएस विवेक विहार पुलिस स्टेशन की है। मरने वाले एमसीडी कर्मचारी पिता का नाम सुरेंद्र कुमार (40) है और बेटे का नाम अजय (22) है।
ये दोनों ही एमसीडी में सफाई कर्मचारी थे और उस वक्त भी वो सफाई के लिए ही अपनी साइकिल से कहीं जा रहे थे।
जिस ट्रक की टक्कर से ये हादसा हुआ वो भवन निर्माण में उपयोग होने वाला सामग्री मिश्रण मशीन का ट्रक था। इसे आरोपी नरेंद्र चला रहा था जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।