फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DU studentdeath in road accident injuries, was killed in the truck cab collision recovering

सड़क हादसे में घायल डीयू छात्रा की मौत, उबर कैब ने ट्रक में मारी थी टक्कर

Thu, 29 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 29 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
DU studentdeath in road accident injuries, was killed in the truck cab collision recovering
मृतक डीयू छात्रा - फोटो : अमर उजाला

22 सितंबर की देर रात सड़क हादसे में घायल डीयू छात्रा कायुम पेगू (20) ने  बुधवार सुबह कैलाश अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मिरांडा हाउस कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कायुम हादसे वाले दिन दो सहेलियों व दोस्त के साथ उबर कैब से नोएडा से दिल्ली लौट रहे थी। 

विज्ञापन


उबर कैब ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी थी, जिसमें एक छात्र व तीन छात्राएं घायल हो गई थीं। सभी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के अनुसार असम की रहने वाली कयुम पेगू अपनी सहेली तुनज कलीता, अच्छरा बादौल और छात्र सिद्धार्थ पाठक के साथ ग्रेटर नोएडा में दोस्त के जन्मदिन पर आई थी।
विज्ञापन


रात 2 बजे चारों उबर कैब को बुक कराने के बाद दिल्ली जा रहे थे। छानबीन में पता चला कि हादसे के वक्त कैब चालक काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था और इस दौरान सिगरेट भी पी रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने उससे कार धीरे चलाने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं माना। सेक्टर-16 में उसने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में कायुम गंभीर रूप से घायल हो गई थी। 


बुधवार सुबह 8 बजे उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है सेक्टर-20 पुलिस ने बिजनौर निवासी आरोपी चालक विरेश को गिरफ्तार कर लिया था। उसकी जमानत हो चुकी है। छात्रा की मौत के बाद एफआईआर में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed