फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drunken youths threw flammable substance on the father-daughter

नशे में धुत युवक ने पिता-पुत्रियों पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ

Mon, 20 Feb 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Feb 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
Drunken youths threw flammable substance on the father-daughter
एसिड अटैक

ख्याला इलाके में शनिवार रात शराब के नशे में धुत एक युवक ने एक परिवार के तीन सदस्यों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। तीनों को जख्मी हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें सफदरगंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक दीपक सपरिवार टी ब्लॉक विष्णु गार्डेन में रहते हैं।
विज्ञापन


शनिवार रात दस बजे वह अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में जाने के लिए घर से निकले। उनके घर के बाहर  शराब के नशे में धुत एक युवक खड़ा था। दीपक ने उसे जाने के लिए कहा, तो वह दीपक से उलझ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक बोतल में लाया ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया

Drunken youths threw flammable substance on the father-daughter
ऐसिड अटैक - फोटो : DEMO Pics

इस पर दीपक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर उसे वहां से भगा दिया। कुछ देर बाद युवक वापस दीपक के घर के बाहर पहुंचा। उस वक्त दीपक अपनी दो बेटियों के साथ घर के बाहर मौजूद थे। आरोप है कि युवक ने दीपक के ऊपर बोतल में लाया ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया।

हालांकि, दीपक अपने को बचाने के लिए जैसे ही हटा ज्वलशील पदार्थ उसके साथ खड़ी बड़ी बेटी ईशा(14) और छोटी बेटी भूमि(11) पर गिर गया। वहीं, दीपक के भी हाथ और पेट पर ज्वलनशील पदार्थ गिर गया और तीनों झुलस गए।

उधर आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक तीनों 20 -25 फीसदी तक झुलसे हैं। पुलिस ने इस बाबत ख्याला थाने में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed