शराब के नशे में स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल को पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में करीब आधा दर्जन लोगों द्वारा घुसकर प्रिंसिपल व स्टाफ से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिन लोगों ने मारपीट की वे उस वक्त शराब के नशे में थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ज्योति पार्क स्थित विद्यापीठ में शुक्रवार को एक बच्चे को शरारत करने पर पीटीआई ने डांट दिया था। डांटने के बावजूद भी जब बच्चा अपनी शरारतों से बाज नहीं आया तो पीटीआई ने उसे डंडा मार दिया था। डंडा मारने की बात जब बच्चे ने अपने पिता अनिल कुमार को बताई तो वे तैश में आकर अपने कुछ साथियों के साथ स्कूल पहुंच गए।
रॉड व डंडे लेकर किया था प्रवेश
उन्होंने यहां न केवल स्कूल स्टाफ बल्कि प्रिंसिपल से भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। स्कूल प्रिंसिपल सुंदर सहरावत ने शिकायत में आरोप लगाया कि जिस वक्त वे स्कूल में आए उस वक्त वे शराब के नशे में धुत थे और उनके हाथ में रॉड व डंडे थे। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल राकेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।