फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   drunk people beat mall's security guard

शॉपिंग मॉल के सुरक्षाकर्मी से शराब के नशे में मारपीट

Tue, 22 Aug 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 22 Aug 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
drunk people beat mall's security guard
demo pic

सेक्टर-50 थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने मॉल के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी को पीट दिया। यह नजारा जब नाका लगाकर खड़े पुलिसकर्मियों ने देखा तो उन्होंने सुरक्षाकर्मी को बचाया।

विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आशीष कुमार साउथ सिटी-2 में रहता है और गुड अर्थ मॉल के मेन गेट पर बतौर सुरक्षाकर्मी तैनात है।
विज्ञापन


रविवार देर रात वह मॉल के पास अपनी ड्यूटी कर रहा था कि इस दौरान एक व्यक्ति आया जोकि नशे में धुत था। सुरक्षाकर्मी ने उसे काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना और उसको चोट मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

drunk people beat mall's security guard
demo pic

पास ही नाका लगा रहे पुलिसकर्मियों ने जब शोर सुना तो उन्होंने भाग कर दोनों को अलग करवाया, लेकिन नशे में धुत युवक ने फिर भी सुरक्षाकर्मी का पीछा नहीं छोड़ा और उसे मारने पर उतारू होने लगा।

इस पर पुलिस ने सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की पहचान महुआ यूपी निवासी लखन के रूप में हुई।

मामले की जांच कर रहे एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed