फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   drunk couple was getting intimated in car at public place, police arrested

जब कार में संबंध बनाते हुए पकड़े गए तो पड़ोसी को तंग करने की अपनाई ऐसी तरकीब कि हुए अरेस्ट

Sat, 07 Apr 2018 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 07 Apr 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
drunk couple was getting intimated in car at public place, police arrested
intimate

सेक्टर-15 पार्ट-2 में शराब के नशे में धुत युवक-युवती कार में शारीरिक संबंध बना रहे थे। जब उन्हें पड़ोसियों ने देख लिया तो उन्होंने पड़ोसियों को परेशान करते हुए उनके घर की घंटी बजानी शुरू कर दी।

विज्ञापन


इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया। पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार दिल्ली नजफगढ़ निवासी 20 वर्षीय हर्ष दिल्ली में ही 12वीं कक्षा का छात्र है। वह मंगलवार देर रात अपनी 25 वर्षीय महिला मित्र से मिलने सेक्टर-15 पार्ट-2 में आया था।
विज्ञापन


देर रात दोनों ने गाड़ी में बैठकर शराब पी। आरोप है कि गाड़ी में बैठे दोनों युवक व युवती ने अपने कपड़े उतार दिए और अशर्ील हरकत करने लगे। यह नजारा पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने देख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक-युवती ने भी महिला को देख लिया। आरोप है हकि इसके बाद दोनों कपड़े पहनकर गाड़ी से नीचे उतर आए और महिला को परेशान करने के लिए घर की घंटी बजाने लगे। इस पर महिला ने पुलिस को सूचना दी।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नशे में धुत दोनों युवक-युवती को काबू कर लिया। मामले की जांच कर रही महिला एएसआई राजेश ने बताया कि महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से युवती को जमानत मिल गई है जबकि युवक को 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed