फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   drug smuggler arrested in delhi

हेरोइन तस्करी में डिप्लोमा इंजीनियर समेत दो दबोचे

Sun, 18 Sep 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Sep 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
drug smuggler arrested in delhi

दिल्ली-एनसीआर में हेरोइन सप्लाई करने वाले गैंग के दो बदमाशों को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा है। आरोपियों की पहचान कस्बा उझारी, अमरोहा निवासी मो. आमिर उर्फ आमिर सिंधी और मो. फिरोज खान के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपियों के पास से 300 ग्राम उम्दा किस्म की हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस की मानें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत दस लाख रुपये है। पकड़ा गया आरोपी आमिर सिंधी डिप्लोमा इंजीनियर है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया कि सोमवार को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि आमिर और फिरोज नामक दो नशे के सौदागर माल लेकर दिल्ली आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस ने अक्षरधाम मंदिर के पास किशनकुंज फ्लाईओवर के नजदीक दोनों को 300 ग्राम हेरोइन के साथ दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि बिसौली, बदायूं निवासी अशफाक से हेरोइन लेकर वह दिल्ली में किसी बब्बू नामक शख्स को सप्लाई करने आए थे।


आमिर ने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियरिंग करने के बाद उसने नौकरी की थी। बाद में उसने अपने बिल्डिंग मेटेरियल का कारोबार किया, लेकिन नुकसान होने के कारण वह फिरोज के कहने पर नशे का धंधा करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed