{"_id":"599c51374f1c1ba53c8b456f","slug":"driver-trying-to-crush-asi-by-car-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":" कार हटाने के लिए कहने पर चालक ने की एएसआई को कुचलने की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार हटाने के लिए कहने पर चालक ने की एएसआई को कुचलने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 22 Aug 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष प्लेस इलाके में नो पार्किंग जोन में खड़ी एक कार को हटाने को कहने से नाराज कार चालक ने यातायात पुलिस के एएसआई पर कार चढ़ाने की कोशिश की। टक्कर लगने के बाद पीड़ित उछल कर सड़क पर गिरा। गनिमत रही कि सामने से आ रही बस चालक ने ब्रेक लगा दी। आरोपी कार समेत घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने जख्मी एएसआई को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार एएसआई जय भगवान रोहिणी ट्रैफिक सर्किल में कार्यरत है। गत रविवार को उसकी ड्यूटी कोहाट एंक्लेव प्वाइंट पर थी। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त ने रोड संख्या 41 पर जाम लगने की वजह से सड़क पर किसी भी वाहन की पार्किंग नहीं करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
रात करीब पौने नौ बजे एक व्यक्ति अपनी वर्ना कार को सड़क के किनारे पार्क कर गुलाब रेबड़ी नाम की दुकान में चला गया। कार को देखकर जय भगवान वहां पहुंचा और कार मालिक की पहचान की। उसने कार मालिक को कार हटाने के लिए कहा। जयभगवान का आरोप है कि कार मालिक दुकान से गाली गलौज करता हुआ आया और कार स्टार्ट कर वहां से जाने लगा।
विज्ञापन
जयभगवान ने उसे रोकने की कोशिश की तो कार चालक ने कार को बैक कर सामने आए जयभगवान को कार से रौंदने का प्रयास किया। टक्कर लगने से एएसआई सड़क पर गिर गया। इसी दौरान दूसरी ओर से एक बस आ रही थी। बस चालक ने ब्रेक लगाकर बस को रोक लिया। कार चालक मौके का फायदा उठाकर वहां से कार समेत फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी एएसआई को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। एएसआई ने पुलिस को आरोपी की कार का नंबर भी दे दिया है। जांच में आरोपी की पहचान पश्चिम विहार निवासी अंकुर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।