{"_id":"7936687253d18bba6f41edb35b08ddfe","slug":"driver-hostaged-and-auto-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को खाली प्लॉट में फेंक, लूट ले गए ऑटो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को खाली प्लॉट में फेंक, लूट ले गए ऑटो
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 05 Apr 2014 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना सेक्टर-55 क्षेत्र में पांच अज्ञात बदमाशों ने एक ऑटो चालक को बंधक बना कर उसका ऑटो लूट लिया।
विज्ञापन
बदमाश सेक्टर-59 जाने के लिए ऑटो में सवार हुए थे। पुलिस ने ऑटो चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार एनआईटी के एसजीएम नगर में हरी बाबू अपने परिवार के साथ रहता है। वह ऑटो चलाता है। हरी बाबू ने थाना सेक्टर-55 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे वह सवारी के इंतजार में बीके चौक पर खड़ा था। तभी पांच लोग आए और कंप्यूटर लाने के लिए सेक्टर 59 चलने को कहा।
यह भी पढ़ें: महिला का रौद्र रूप देखकर फुर्र हो गए बदमाश
हरी बाबू तैयार हुआ तो सभी ऑटो में सवार हो गए। ऑटो चालक का आरोप है कि जब ऑटो सेक्टर-58 में पड़े खाली प्लॉटों के पास पहुंचा तो पांचों ने उसे पकड़ कर जबरन ऑटो रुकवा लिया। बदमाशों ने उसके हाथ पैर बांध कर खाली प्लॉट में डाल दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए ऑटो लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
हरी बाबू ने काफी कोशिश के बाद अपने हाथ पैर खोले और घर आ गया। जिसके बाद एनआईटी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसको सेक्टर-55 थाना क्षेत्र में वारदात होने की बात कह कर उसे भेज दिया।
विज्ञापन
सेक्टर 55 पुलिस ने पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई ओमवीर सिंह ने बताया कि ऑटो चालक के बयानों के आधार पर पुलिस लूटे गए ऑटो व बदमाशों की तलाश में जुटी है।