फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drink alcohol and thrown alive into the gutter

शराब पिलाया और गटर में जिंदा ही फेंक दिया

Thu, 08 May 2014 08:00 PM IST
Updated Thu, 08 May 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
Drink alcohol and thrown alive into the gutter

देश की राजधानी में जिंदगी बहुत ही सस्ती होती जा रही है। अमर कॉलोनी इलाके में चार युवकों ने मामूली झगड़े के बाद एक युवक को जिंदा ही गटर में फेंक दिया। दो दिन बाद युवक का शव ओखला टैंक में स्थित टंकी में मिला। युवक का पोस्टमार्टम हो गया है और मौत की वजह पानी में डूबने से बताई गई है।

विज्ञापन


अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। शुरू में पुलिस घटनावश हुई मौत मान रही थी। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अमर कॉलोनी निवासी जतिन रैना (24) की राहुल, कर्मवीर उर्फ तोती, तनु अग्रवाल और रविन्द्र से जान-पहचान थी।
विज्ञापन


तीन और चार मई की रात वह इन लोगों से मिलने अमर कॉलोनी इलाके में गया था। यहां पर रुपये के लेन-देन को लेकर मामूली बात पर इनके बीच कहासुनी हो गई। इन लोगों ने पहले तो जतिन को शराब पिलाई और फिर ढक्कन खोलकर जतिन को जिंदा ही गटर में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाटर प्लांट ट्रीटमेंट की टंकी से मिला शव

Drink alcohol and thrown alive into the gutter

गंदे पानी का बहाव तेज था, अत: वह पानी के साथ बह गया। बहता हुआ वह ओखला टेंक स्थित गंदे पानी को साफ करने वाले वाटर प्लांट ट्रीटमेंट की टंकी में पहुंच गया। ये टंकी जमीन से करीब 10 से 12 फुट की ऊंचाई पर स्थित है।

पानी की टंकी में युवक का शव मिला तो इसकी सूचना सरिता विहार थाना पुलिस को गई। पहचान के बाद शव अमर कॉलोनी थाना पुलिस को सौंप दिया गया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ था।

पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, दो हैं फरार

Drink alcohol and thrown alive into the gutter

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत की वजह पानी में डूबना बताया गया। शुरूआत में अमर कॉलोनी थाना पुलिस इसे घटनावश हुई मौत मान रही थी।

जांच पड़ताल में पता लगा कि युवक को चार युवकों ने जिंदा ही गटर में फेंक दिया था। हत्या का मामला दर्जकर अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने दो युवक रविन्द्र और तनु को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

बाकी फरार दो युवकों की तलाश की जा रही है। जतिन कालकाजी इलाके में एक रेस्टोरेंट में सीनियर पद पर काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed