फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   electrician raped a pregnant lady who was alone at home

गर्भवती महिला से किया दुष्कर्म, बिजली मिस्त्री ने घर में अकेला पाकर किया ऐसा कांड

Mon, 21 Aug 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 21 Aug 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
electrician raped a pregnant lady who was alone at home
demo pic

सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में रहने वाली गर्भवती को अकेला पाकर घर में घुसे बिजली मिस्त्री संदीप ने उसे हवस का शिकार बना डाला। संदीप के लगातार यौन शोषण करने से परेशान होकर पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता के माता पिता घर से कुछ ही दूर पर रेहड़ी लगाते हैं। एक साल पहले महिला के घर का कूलर खराब हुआ था।

पिता ने रौशन नगर निवासी बिजली मिस्त्री संदीप को कूलर ठीक करने के लिए बुलाया था। महिला के मुताबिक उसके बाद से संदीप का उसके घर पर आना जाना हो गया।

विज्ञापन

उस दिन कुछ ऐसा हुआ

electrician raped a pregnant lady who was alone at home
demo pic

17 मार्च को वह घर पर अकेली थी, इस दौरान संदीप आया और जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई, आरोप है कि इसके बाद संदीप जब तब घर आ जाता और पीड़िता को हवस का शिकार बनाता।

शनिवार को माता पिता रेहड़ी पर थे और पीड़िता घर पर अकेली थी। आरोप है कि संदीप आ गया और अकेली देख कर उससे अश्लील हरकतें करने लगा।

पीड़िता ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर संदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed