{"_id":"e6cb201ddb45132fba300a87049c82ea","slug":"dowry-case-wife-banished-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 लाख नहीं मिले, तो पत्नी को घर से भगा दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2 लाख नहीं मिले, तो पत्नी को घर से भगा दिया
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Fri, 17 Jan 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में दो लाख रुपये नही मिलने पर एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने ससुराल वालों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन
ब्रिजविहार कालोनी निवासी संगीता पुत्री विनोद कुमार की शादी 25 नवंबर 2012 में मेरठ के शास्त्री नगर निवासी युवक से हुई थी।
पिता ने सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में और दो लाख रुपये की मांग कर संगीता का उत्पीड़न कर रहे थे।
मांग पूरी न होती देख ससुरालियों ने 28 दिसंबर 2013 को संगीता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस बीच मायके पक्ष ने ससुरालियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी जिद पर अडे़ रहे।
बृहस्पतिवार को संगीता ने तहरीर दी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।